अस्पतालों में कोविड और टीबी जांच के लिए लगेंगी 40 ट्रूनेट मशीनें, एक घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट

Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड में टीबी और कोविड जांच के लिए जल्द ही अस्पतालों में 40 ट्रूनेट मशीनें स्थापित की जाएंगी। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत स्वास्थ्य विभाग को ये मशीनें उपलब्ध हो रही हैं। छह अप्रैल को सभी जिलों को ट्रनेट मशीनें दी जाएंगी।
प्रदेश सरकार ने 2024 तक उत्तराखंड को टीबी मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। टीबी मरीजों की पहचान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांचें बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी ट्रूनेट मशीनें स्थापित की जा रही है। कई कंपनियों की ओर से सीएसआर फंड के तहत स्वास्थ्य विभाग को मशीनें दी जाएंगी।
सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया, टीबी और कोविड जांच के लिए सभी जिलों को ट्रूनेट मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे प्रदेश में टीबी और कोविड की जांच में तेजी आएगी। इस मशीनें से 45 मिनट से एक घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी।
ट्रूनेट मशीन से कोविड सैंपल पॉजिटिव आने पर आरटीपीसीआर जांच भी कराई जाएगी। ट्रूनेट एक पोर्टेबल मशीन हैं, जिसमें विशेष प्रकार की चिप लगी है। इस मशीन में गले और नाक के स्वाब के सैंपल की जांच की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *