पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 404 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को चुनाव सामाग्री लेकर गई। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक विण विकासखंड से 102 पोलिंग पार्टियां विभिन्न मतदेय स्थलों को रवाना हुई। मूनाकोट विकासखंड से 95 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए निकली। 88 पोलिंग पार्टियां बेरीनाग विकासखंड से भी रवाना हुई। गंगोलीहाट से 113 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामाग्री लेकर निकली। प्रशासन के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्र में पहुंच गई हैं। इधर शनिवार को निकली 14 पोलिंग पार्टियां भी अपने-अपने मतदान केंद्र तक पहुंच गई हैं।