उत्तराखंड में कोरोना के 44 नए केस

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के कुल 44 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344843 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 28 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 331001 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार की सांय 6रू00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 44 नए लोगों में कोरोना पजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 25 ,हरिद्वार से 03 , नैनीताल जिले से 10, उधमसिंह नगर से 01 , पौडी से 0, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 01 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344843 मरीजों में से 331001 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6193 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7416 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 227 है। इधर रिकवरी रेट 96़0 प्रतिशत पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *