टिहरी में शनिवार को 463 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Spread the love

 

नई टिहरी। जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदान हेतु नगर पालिका एवं जिला पंचायत बौराड़ी में स्थापित टेबलों से मतदान कार्मिकों को ईवीएमए वीवीपैट एवं अन्य निर्वाचन सामग्री देकर 463 पोलिंग पार्टियां पूरी सुरक्षा व्यवस्था के उनके मतदेय स्थल के लिये रवाना किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान करने के निर्देश दिये। कहा सभी कर्मचारी इस बात का विशेष ध्यान रखें, कि मकपल के बाद ईवीएम का क्लियर वाला बटन और मतदान के बाद क्लज का बटन दबाना न भूले। करीब 43 हिमाच्छदित मतदेय स्थलों में से 23 मतदेय स्थलों के लिए शनिवार को रवाना हुई पोलिंग पार्टियों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 477 पोलिंग बूथों पर वेब कस्टिंग की व्यवस्था की गई है, जो सीधे निर्वाचन आयोग के निगरानी में रहेंगे। मौके पर नोडल अधिकारी नमामि बंसल, सुनील कुमार, निर्मल शाह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *