जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जनसेवा मंच लैंसडौन के तत्वावधान में नगर पालिका परिसर दुगड्डा में लगे शहीद मेले में रोजगार कौशल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें क्यूएच टालब्रोज कंपनी व स्मार्ट स्किल कंपनी के लिए 49 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी की तरफ से फिटर, वेल्डिंग टैक्नीशियन के 179 पदों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग करवाई गई, सभी अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा ली गई, जिसमें 49 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सभी चयनित अभ्यर्थियों को होली के बाद नियुक्त दी जाएगी। प्रशिक्षण अवधि में कंपनी की तरफ से 13 हजार रूपए वेतन व नि:शुल्क वर्दी दी जाएगी। इस अवसर पर टेक्निकल हेड हेमचंद्र पांडेय, जीवन भट्ट, समाजसेवी संतूदास मौजूद रहे।