स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का दून अस्पताल में प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। जिले के कर्मचारियों ने दून अस्पताल के ब्लड बैंक के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। उसके बाद काली पट्टी बांधकर काम किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष नेलशन अरोडा एवं जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद ने बताया कि प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत 19 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा। उनकी मांगों पर अफसर सुध नहीं ले रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। पदोन्नति को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश हैं। कहा कि वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को वन आरक्षी में पदोन्नति दे दी गयी, पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को वैक्सीनेटर पद पर पदोन्नति दे दी गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लैब सहायक, डार्करूम सहायक, ड्रेसर, ओटी सहायक में समझौते अनुसार 50 प्रतिशत का कोटा करने में परेशानी है। जबकि पशुपालन विभाग में 100 प्रतिशत पदोन्नति कर दी गयी है। कोरोनाकाल में कर्मचारियों का उत्कृष्ट कार्य रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *