चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने विधायक को दिया ज्ञापन

Spread the love

नैनीताल। प्रांतीय श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के आदेशानुसार नगर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा के सहयोग से विधायक संजीव आर्या को ज्ञापन दिया। कर्मियों ने कहा कि 42 सौ ग्रेड पे, राज्य कर्मियों की तरह प्रमोशन को लेकर अपनी मांगों के लिए काला फीता बांधकर विरोध जताया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जिससे उन्हें विरोध प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मी प्रांतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के साथ मिलकर महानिदेशक कार्यालय में हड़ताल करने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी महानिदेशक व शासन की होगी। उन्होंने सरकार तक उनकी मांगों को पहुचाने की मांग की। यहां जिला सचिव बहादुर सिंह किरौला, महिला उपाध्यक्ष गीता कोरंगा, आनंद प्रकाश, डूंगर सिंह, संजय सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *