बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

Spread the love

नई दिल्ली , केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले परिवार के बड़ों ने बच्चों की जान ली, इसके बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया।पुलिस के मुताबिक, मृतक परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था। परिवार पिछले कुछ महीनों से वडुथला में एक किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वे परिवार के किसी सदस्य का पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के सिलसिले में यहां आए थे। मृतकों की पहचान कनकलता और उनकी बेटी अश्वथी के रूप में हुई है। बाकी तीन मृतक अश्वथी के ही बच्चे थे
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती हालात को देखते हुए यह हत्या और फिर आत्महत्या का मामला लग रहा है। आशंका है कि दोनों महिलाओं ने मिलकर पहले तीनों बच्चों की हत्या की और उसके बाद खुदकुशी कर ली। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतकों के रिश्तेदारों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *