रविवार को औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में 5घंटे की बिजली कटौती

Spread the love

हरिद्वार। पॉवर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन (पिटकुल) रविवार को औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल और ज्वालापुर में पांच घंटे की बिजली कटौती करेगा। इस दौरान 220 केवी उपकेंद्र सिडकुल से पोषित तीन उपसंस्थान और 132 केवी उपकेंद्र ज्वालापुर से पोषित एक उपसंस्थान को बंद किया जाएगा। रविवार को पिटकुल औद्योगिक उपकेंद्र सिडकुल पर मरम्मत के काम करेगा। इस दौरान उपकेंद्र सिडकुल पर 33 केवी मेन बस और निवारक रखरखाव का काम करेगा। इस कारण उपकेंद्र सिडकुल से पोषित चार मुख्य विद्युत लाइनों तीन, चार, पांच और छह को बंद किया जाएगा। चार मुख्य विद्युत लाइन बंद होने के कारण 33 केवी उपसंस्थान सेक्टर चार, उपसंस्थान सेक्टर आठ, उपसंस्थान सेक्टर 12 और उपसंस्थान फर्नेस से बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *