पांच लाख रूपये लौटाकर कायम की ईमानदारी की मिशाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ईमानदारी अभी जिन्दा है इसका जीता जागता उदाहरण झण्डाचौक के पास एटीएम से पैसे निकालने गये एक व्यक्ति ने दिया। व्यक्ति ने एटीएम के अंदर मिले पांच लाख रूपये पुलिस को लौटा दिये। व्यक्ति की ईमानदारी की सभी लोग सराहना कर रहे है। हालांकि पुलिस को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि एक व्यक्ति झण्डाचौक के पास भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गया। व्यक्ति को वहां कोने पर पांच रूपये के नोट की एक गड्डी मिली। इस गड्डी में पांच लाख रूपये थे। व्यक्ति ने उक्त धनराशि को झण्डाचौक पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी रोहित सैनी को सौंप दी। रोहित सैनी ने यह धनराशि कोतवाली में जमा करा दी। एसएसआई ने बताया कि एटीएम में पैसे डालने के लिए बैंक की ओर से एक कंपनी को हायर किया गया है। कंपनी के कर्मचारी बुधवार सुबह एटीएम में पैसे डालने गये। इसी दौरान एक पांच सौ रूपये की गड्डी नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने जब जांच की तो जांच में एसबीआई के बैंक मैनेजर से बात की गई तो बैंक मैनेजर ने बताया कि जो कंपनी एटीएम में पैसे डालती है उनका यह बंडल एटीएम में छूट गया है। बैंक की ओर से लिखित में प्रार्थना पत्र देने पर यह धनराशि बैंक को दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *