विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख हड़पे

Spread the love

काशीपुर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की पुत्री से एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। अलीगंज रोड जिंदल साउथ सिटी निवासीाचा गुप्ता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह पुणे महाराष्ट्र में पढ़ाई कर रही है। उसके पिता विजय कुमार गुप्ता सेना से सेवानिवृत्त हैं। उसके मौसा हर्षित चौहान पुत्र चंद्र पाल सिंह निवासी गांधी चौक जसपुर में एजुकेशन एंड इमिग्रेशन कंसल्टेंसी चलाते हैं। अप्रैल 2019 में उन्होंने यूरोप में नौकरी दिलाने का अफर दिया और 1़40 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन बताया। उन्होंने विदेश जाने के लिए कुल खर्चा 14 लाख रुपये का बताया।ाचा ने अपने पिता से 5 लाख रुपये लेकर पुणे ब्रांच के अपने खाते में डाल दिए। इसी खाते से उसने हर्षित चौहान को दो बार में उक्त राशि ट्रांसफर कर दी। बाद में वह यूक्रेन में नौकरी की बात करने लगा। अब उसका मौसा हर्षित फोन भी नहीं उठा रहा है। दीपावली पर वह पिता के साथ काशीपुर आई और हर्षित चौहान से पैसे मांगे तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *