5लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

बागेश्वर। थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। शराब तस्करी में प्रयोग हो रहे गाड़ी को भी सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जिसके तहत शनिवार की रात को पुलिस ने कपकोट पुल के पास पालीडुंगरा निवासी नंदन सिंह कोरंगा को पकडा। वह अपनी ऑल्टो संख्या यूके 04- डब्ल्यू 8707 में पांच लीटर कच्ची शराब लेकर जा रहा था। शराब बरामद होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *