आज से पहाड़ के रूटों पर केमू की 50 बसें चलेंगी

Spread the love

हल्द्वानी। संचालन शुरू होने के बाद केमू की बसें धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी हैं। मंगलवार को हल्द्वानी से 30 बसें अलग-अलग रूटों पर चलीं। इधर, स्टेशन प्रबंधन ने बुधवार से 20 बसें और चलाने का निर्णय लिया है। कोविड कर्फ्यू और घाटे की वजह से 37 दिन ठप रहा केमू बसों का संचालन 10 जून से शुरू हुआ था। पहले दिन अल्मोड़ा, रानीखेत, गंगोलीहाट, मिर्थी, बागेश्वर-गरुड़ और गरुड़-ताकुला रुट समेत नैनीताल जिले के पर्वतीय रूटों पर केवल आठ बसें ही संचालित हो सकी थीं। यात्रियों की कमी के कारण अधिक बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। हालांकि अब यात्रियों की संख्या थोड़ा बढ़ी है और उसी हिसाब से संचालन भी बढ़ाया जा रहा है। हल्द्वानी स्टेशन प्रभारी गोपाल दुम्का ने बताया कि मंगलवार को अल्मोड़ा रूट पर पांच, बागेश्वर, पिथौरागढ़, भीमताल, ताकुला, लमगड़ा, मुक्तेश्वर समेत अन्य पर्वतीय रूटों पर 30 बसों का संचालन किया गया। बताया कि बुधवार से इन्हीं रूटों पर कुल 50 बसें संचालित की जाएंगी। मालिकों ने संचालन के लिए सरेंडर की गई बसों को संचालित करने का मन बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *