50 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल की रिखणीखाल पुलिस ने 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि अवैध नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को चेकिंग के दौरान कांस्टेबल मनोज नेगी, रघुवीर सिंह एक व्यक्ति को 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाने लाये। जहां पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुरेंद्र सिंह निवासी गाडियोपुल मोलधार, थाना रिखणीखाल बताया। अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *