पाक में भारी बारिश से तबाही, 50 लोगों की मौत

Spread the love

 

इस्लामाबद, एजेंसी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान के बाद अब पाकिस्तान में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैैं। वहां बारिश और बाढ़ से 50 लोगों की मौत हो चुकी है। खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा असर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 12 अप्रैल से पाकिस्तान के कई प्रांतों में तेज बारिश हो रही है। पाकिस्तान की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी का कहना है कि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इससे दक्षिण-पश्चिमी इलाकों, यानी बलूचिस्तान और खैबर पखतूनख्वा में एमर्जेंसी घोषित की गई है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। अस्पतालों में लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। लोगों को घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है ।
आवाजाही के लिए सडक़ों को सुधारा जा रहा हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक पूरे देश में भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी प्रांतों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। तूफान बलूचिस्तान में भारी तबाही मचा सकता है। खैबर पखतूनख्वा के चित्राल, दार, स्वात, अबोटाबाद में ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान के कई और प्रांतों के लिए बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।
आंधी-तूफान और भारी बारिश के चलते संयुक्त अरब अमीरात में हालात काफी बिगड़े हुए हैं, खासकर दुबई जो रेतीली धरती और झुलसाने वाली गर्मी के लिए जाना जाता है। शहर की सडक़ें समंदर बनी हुई हैं। हालत यह है कि एयरपोर्ट पर बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है। दुबई में जलभराव के कई वीडियो में जहाजों को रनवे पर तैरते हुए देखा जा सकता है। 45 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अचानक आई जल प्रलय ने पूरे शहर को खामोश कर दिया है। दुबई शहर में जलभराव और जल प्रलय के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *