सस्ते गद्दे खरीदने के झांसे में गंवाए 50 हजार

Spread the love

देहरादून। सस्ते गद्दे खरीदने के झांसे में दून के कारोबारी से पचास हजार रुपये ठग लिए गए। सलीम सुपर स्टार हैंडलूम के नाम से कारोबार करते हैं। दो जुलाई को उन्हें अनजान नंबर से कल आया। काल करने वाले ने खुद को राजकोट, गुजरात स्थित जिया ट्रेडर्स का मालिक बताया। पीड़ित को झांसा दिया कि वह उन्हें 180 रुपये किलो के हिसाब से फाम के गद्दे की सुप्लाई दे सकता है। आरोपी ने 620 किलो फोन भेजने की डील 1़11 लाख रुपये में की। इसमें पचास हजार रुपये पीड़ित ने आरोपी के दिए खाते में एडवांस भुगतान कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उनका सामान नहीं पहुंचा। जिस नंबर से कल आई वह अब फोन नहीं उठा रहा है। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *