पशुओं के लिए 50 जल कुंड रखवाए

Spread the love

हरिद्वार। महर्षि दयानंद योग फाउंडेशन ने शहर के विभिन्न स्थान पर पशुओं के लिए जल कुंड रखवाए हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज आर्य ने बताया कि मंगलवार को राजा गार्डन, देश रक्षक तिराहा, सिंहद्वार चौक, नहर पटरी और संयास रोड आदि स्थानों पर पशुओं के लिए प्रथम चरण में 50 जल कुंड विभिन्न स्थानों पर रखवाए जाएंगे। एक कुंड की पानी की क्षमता 100 लीटर की है। कार्यक्रम संयोजक उज्ज्वल पंडित में बताया कि निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर इस कार्य की शुरुआत की गई है, ताकि गर्मी से परेशान पशु भी इन जलकुंडों से राहत पा सकेंगे। इस मौके सचिव कविता खोलिया, अभिनव कुमार, बिशन रंजीत कुमार, धनंजय शुक्ला, मैनेजर दुबे, पोस्ट ऑफिस सिंहद्वार से दुर्गा दास धीमान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *