फिट इंडिया फ्रीडम रन में 50 युवाओं ने किया 7.5 किमी की दौड़ में प्रतिभाग

Spread the love

पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसमें 50 युवाओं ने 7.5 किमी की दौड़ में प्रतिभाग किया। मूनाकोट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी के कमांडिग ऑफिसर एसके शर्मा,जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार ने किया। जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में दौड़ने और खेलकूद जैसी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने और मोटापे, आलस, तनाव, चिंता और अन्य बीमारियों आदि से मुक्ति पाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज लेने का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *