500 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोरोना में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की मदद के लिए महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था आगे आई है। संस्था ने नगर निगम क्षेत्र में 500 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की।

महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था ने झंडीचौड़, किशनपुरी, हल्दूखाता, निंबूचौड़, सिम्मलचौड़, बलभद्रपुर, बेलाडाट, पदमपुर, आमपड़ाव, शिवपुर, गाड़ीघाट, मानपुर में 500 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट बांटी। राशन किट में आटा, चावल, दाल, चायपत्ती, नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया, चीनी, साबुन, सेनिटाइजर, मास्क रखे गये है। राशन लेने वाले सभी परिवारों को मास्क लगाकर रखने और सेनिटाइजर का प्रयोग करते रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखने के प्रति जागरूक भी किया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि इन जरूरतमंद परिवारों में कोई अति निर्धन है तो कोई बेसहारा है। संगठन इन परिवारों का सहयोग करके इनकी पीड़ाओं को कम करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी सक्षम लोगों को जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *