ऋषिकेश में 500 पहुंची प्रभावित की संख्या

Spread the love

ऋषिकेश। मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश तहसील क्षेत्र में प्रभावितों की संख्या में 239 से बढ़कर 500 पहुंच गई है। तहसील प्रशासन के सर्वे में मलबे और बरसाती पानी से ये लोग प्रभावित मिले हैं। सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर प्रभावितों को मुआवजा वितरित करने की तैयार की जा रही है। इसमें पानी और मलबे से प्रभावित हर व्यक्ति को 2,500 रुपये का चेक दिया जाएगा। बरसाती नदी-नालों के उफान के साथ सौंग की बाढ़ की वजह से ऋषिकेश क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। कहीं घरों में पानी घुसा है तो कहीं मलबे ने मुश्किलें बढ़ाई हैं। यह दिक्कत ज्यादातर नदी-नालों के तटों पर बसी आबादी के सामने आई है। बीते मंगलवार के सर्वे में तहसील की टीम को 239 लोग भारी बारिश से प्रभावित मिले थे। इसमें बड़कोटमाफी में एक पक्का घर, रानीपोखरी ग्रांट में तीन कच्चे घरों को बारिश से नुकसान पहुंचा। चकजोगीवाला में एक टिन शेड बह गया था। वहीं, बुधवार को भी तहसील टीम ने प्रभावित ग्राम सभाओं में सर्वे किया। इसमें अब प्रभावितों की संख्या 261 और मिली है। एसडीएम योगेश मेहरा के मुताबिक प्रभवित गांवों में बड़कोट माफी, रानीपोखरी, रखवाल गांव, भोगपुर, चकजोगीवाला, खदरी खड़कमाफ, ठाकुरपुर और गुमानीवाला शामिल हैं। ऋषिकेश शहरी क्षेत्र में मनसा देवी, चंद्रेश्वरनगर और मायाकुंड क्षेत्र के लोग प्रभावित हुए हैं। बताया कि गुरुवार तक सर्वे फाइनल कर इसके बाद जल्द प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रशासन को वितरित किए भोजन के पैकेट भारी बारिश में लोगों को घर में रखा खाने-पीने का सामान खराब हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मुश्किलें बढ़ी तो उन्होंने प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद तहसीलदार चमन सिंह ने पूर्ति विभाग के माध्यम से मनसा देवी क्षेत्र में 30 और मायाकुंड में 50 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। बताया कि वह पैकेट फूड था। राशन देने की जरूरत क्षेत्र में कहीं महसूस नहीं हुई। बताया कि विभागीय अधिकारियों को आपदा राहत के लिए हर समय तैयार रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *