जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में आयोजित दो दिवसीय ईएनटी शिविर में पहले दिन 241 व दूसरे दिन 265 कुल 506 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। अस्पताल की डिप्टी मैनेजर प्रीति बिष्ट ने बताया कि शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डा. समीर टोपनो द्वारा दो दिवसीय शिविर में कान, नाक और गला से संबंधित सभी बीमारियों के 506 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें 120 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। जिनका दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में 363 मरीजों के नि:शुल्क सीटी स्कैन, एक्स रे, खून की जांच की गई। इसके साथ 272 मरीजों की ऑडियोमेटरी भी की गई।