52 लाभार्थियों को मिलेगा स्वरोजगार के लिए ऋण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
कोविड-19 के दौरान राज्य में वापस आए प्रवासियों एवं बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तराखण्ड शासन द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से 52 प्रोजेक्ट को ऋण वितरण के लिए चयनित किया गया। जिसमें गाय पालन, जनरल स्टोर, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कम्प्यूटर हार्डवेयर स्टोर प्रमुख है।

योजनान्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल में कुल 250 इकाई स्थापना के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त 60 लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए। ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से 52 प्रोजेक्ट को ऋण वितरण के लिए चयनित किया गया। जिलाधिकारी, गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की ऑनलाईन बैठक आयेजित की गयी, जिसमें महा प्रबन्धक जिला डद्योग केन्द्र कोटद्वार, डीसीओ पीएनबी पौड़ी गढ़वाल, क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, पौड़ी गढ़वाल आदि द्वारा आवेदकों का ऑनलाईन साक्षात्कार लिए गये। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. जोगदण्डे ने महा प्रबन्धक जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार को अधिकाधिक लोगों को योजनान्तर्गत आवेदन कराने तथा लाभ देने हेतु निर्देशित किया। महा प्रबन्धक, जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार मृत्युंजय सिंह ने बताया कि रोजगार सृजन की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके अन्तर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति सेवा क्षेत्र/व्यवसाय क्षेत्र व विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमों हेतु कमश: 10 लाख और 25 लाख रूपये का ऋण बैंकों के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। योजनान्तर्गत प्रोजेक्ट मूल्य का 20 प्रतिशत अनुदान देय है। आगामी साक्षात्कार 30 जून को प्रस्तावित है। योजना के लाभ के इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *