उत्तरांचल विवि के 52 छात्रों को गोल्ड मेडल, 35 को मिली पीएचडी

Spread the love

देहरादून(। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में 52 छात्रों को गोल्ड मेडल, 35 को पीएचडी, 85 को पीजी और 2239 को यूजी डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान राज्यपाल लेज. गुरमीत सिंह(सेनि.) ने छात्रों को डिग्रियां व मेडल बांटे। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत का युवा आज बिलियन और ट्रिलियन के सपने देख रहा है और उन्हें पूरा करने की क्षमता रखता है। भारत आधुनिकता, नवाचार और परिवर्तन के युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने छात्रों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि सपना, संकल्प, निश्चय, संघर्ष और धैर्य यही सफलता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धि सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती है, इसके बाद ब्रह्मांडीय ज्ञान की दिशा में भारत नेतृत्व करेगा। अंत में उन्होंने छात्रों को राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया। विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने कहा कि विवि का मकसद केवल डिग्रियां बांटना नहीं बल्कि योग्य युवा देश को देना है। ताकि समाज और देश के विकास में उनका अहम योगदान हो। कार्यक्रम में 52 में से 40 गोल्ड मेडल छात्राओं के नाम रहे। जिस पर राज्यपाल ने उन्हें विशेष बधाई दी। समारोह में संचालन समिति की उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी, विवि की उपाध्यक्षअंकिता जोशी,उप कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, कार्यकारी निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी, डॉ. अनुज राणा सहित कई लोग मौजूद रहे। रिवर्स माइग्रेशन और महिला सशक्तिकरण पर फोकस कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि ने बताया कि विश्वविद्यालय में 24 देशों और सभी राज्यों से 29,000 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। एनईपी 2020 आधारित करिकुलम में रिवर्स माइग्रेशन, ऑर्गेनिक खेती, महिला सशक्तिकरण, एआई, गेम चेंजर मिशन जैसे विषय शामिल किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने इस वर्ष 79.12 करोड़ की छात्रवृत्ति वितरित की और 2000 शोधपत्र प्रकाशित किए। बताया कि टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग में विश्वविद्यालय को उत्तराखंड में दूसरा और भारत में 49वां स्थान मिला है। फार्मेसी रैंकिंग 2025 में 75वां तथा एशिया रैंकिंग 2026 में 330वां स्थान मिला। यहां से पढ़े छात्र गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, एचपी सहित कई बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं।
इनको मिले गोल्ड लॉ: आशीष रावत, श्रुति ठाकुर, पलक सिंह, अश्वती शाह प्रबंधन: अंशिका शर्मा, सन्यम बदयल, शुभांशी सिंह, कनक मारोथिया इंजीनियरिंग: मोहित चन्द्र सागर, जेनेट टिलेह, प्रमोद जोशी, साक्षी रहिवाल, विधि खटी, मंथन त्यागी, आदित्य ढांगर, महक विज्ञान: नीतिश करन, सुमेधा पंवार, मोनिका चौधरी, गौरव उनियाल, आयुषी भदुरी, मुस्कान जैन, सरिता राना, कल्पना कुमावत, इशिका चौधरी, मनीषा लिंगवाल, रेबेलो केरोल ऑलविन, कनक राज, मान्या गोस्वामी, छवि सैनी, रियोना निंगथोजेम, साक्षी पंत, अनिरुद्ध सेमवाल, भगत आदित्य संतोष, मनीषा, स्मृति जोशी, विजय देवराड़ी कला, वाणिज्य, फार्मेसी व जर्नलिज्म: वंशिका सोथा, अभ्युति शर्मा, महिमा सिंह, हरजोत कौर चावला, वंशिका शर्मा, जिया मंसूर, प्रिया, वसुंधरा छाता, गौरव सिंह, जैनब परवीन, दिव्यांका शाह, रावी गोयल, लक्ष्य ठाकुर, आस्था सिंह, अंशिका कठैत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *