गांधी चौक में फहराया 54 फीट ऊंचा तिरंगा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की पहल पर सार्वजनिक स्थल गांधी चौक पर 54 फीट ऊंचे पोल पर छावनी परिषद की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की पहल पर एक निजी कंपनी द्वारा यह पोल स्थापित किया गया है। छावनी परिषद के सहायक अभियंता समर विजय सिंह राणा ने बताया कि लोगों में राष्ट्रीय भावना जागृत करने के उद्देश्य से ब्रिटिश काल से चले आ रहे 20 फीट ऊंचाई वाले पोल को बदलकर उसके स्थान पर 54 फीट ऊंचाई वाला पोल स्थापित कर उस पर तिरंगा लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *