तहसील दिवस में बिजली, पानी सहित 56 शिकायतें दर्ज

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में विद्युत और पेयजल का मुद्दा गरमाया रहा। ग्रामीणों ने जल निगम, वन विभाग, पंपिंग योजना, लघु सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य आदि विभागों से संबंधित 65 शिकायतें दर्ज की गई। तहसील दिवस पर शिकायतकर्ताओं द्वारा लोनिवि की सड़कों की दशा ठीक कराने, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्मित कराये जा रहे खेल मैदानों को शीघ्र बनाये जाने, पेयजल की व्यवस्था निरंतर कराये जाने तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य कैम्प लगाने की मांग की गयी। जिला पंचायत सदस्य चिलेडी उत्तम सिंह असवाल ने क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन खोलने तथा पूर्व में क्षेत्र के स्थानीय काश्तकारों की बैल जोड़ी व बकरी की करंट लगने से हुई मौत का मुआवजा दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने एसडीएम कीर्तिनगर व विद्युत विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा मुआवजा देने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य कणोली मनोज लखेड़ा ने हडिमधार पेयजल योजना से क्षेत्र के कणोली व पैन्डुला में पानी आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। डीएम ने पेयजल विभाग को 31 दिसम्बर तक कार्य पूर्ण कर पेयजल वितरण व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए गए। व्यापार सभा कीर्तिनगर के अध्यक्ष ओम प्रकाश बधानी ने एनएच का मुआवजा ए श्रेणी में दिलाने की मांग पर डीएम ने एसएलओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने रानीहाट में बन रहे रेलवे स्टेशन का नाम नैथाणा रानीहाट करने की मांग की गयी। वहीं जीवीके कम्पनी द्वारा पानी छोड़ने के कार्य क्षेत्र की सड़कों को ठीक करवाने तथा विद्युत पोल की लाईट ठीक करने तथा प्रतिकर भुगतान करवाने की शिकायत दर्ज की गयी। इस मौके पर एसडीएम कीर्तिनगर मंजू राजपूत, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, नायब तहसीलदार प्रदीप कण्डारी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *