तहसील दिवस में दर्ज हुई 59 शिकायतें

Spread the love

नई टिहरी : देवप्रयाग में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम के न पहुंचने से फरियादियों में यहां निराशा बनी रही। बाद में एसडीएम सोनिया पंत ने 50 से अधिक शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया। तहसील दिवस में फरियादियों ने 59 शिकायतें दर्ज कराई। मंगलवार को देवप्रयाग में डीएम टिहरी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में पहली बार तहसील दिवस आयोजित था। जिसको देखते यहां बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। डीएम के न आने पर एसडीएम सोनिया पंत के सामने फरियादियों ने शिकायते रखी। बैठक में प्रमुख रूप से नगर व निकटवर्ती गांवों में गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की गयी। वहीं ऑल वेदर रोड निर्माण से क्षतिग्रस्त मार्गों को बनवाने व क्षेत्र में सुचारु जलापूर्ति के मामले रखे गए। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में आ रही दिक्कतों को प्रमुख रूप से रखा गया। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने देवप्रयाग नगर में भू-स्वामित्व, सीएचसी में पर्याप्त सुविधा नही होने, नगर में बढ़ते आवारा पशुओं का मामला रखा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *