6.03 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चम्पावत । नानकमत्ता से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर यहां बेचने की फिराक में एक आरोपी को पुलिस ने माल सहित दबोच लिया। आरोपी के पास से 6.03 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। बनबसा पुलिस की टीम रविवार देर शाम चेकिंग पर थी। इस दौरान खटीमा की ओर से आ रहे एक बाइक संख्या यूके06 एडब्ल्यू8187 को पुलिस ने रोका और तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 6.03 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी की पहचान गुरमेज सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम देहला, थाना नानकमत्ता यूएस नगर के रूप में हुई है। आरोपी के मुताबिक वह यूएस नगर से सस्ते दामों में स्मैक लाकर टनकपुर-बनबसा समेत नेपाल और पहाड़ को सप्लाई करता है। एसएचओ धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदता दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई गोंविद बिष्ट, कांस्टेबल जीवन पांडेय, मुस्तफा अंसारी और अनिल कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *