6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राजेश डंगवाल ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। शनिवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ऋतिक सिंह असवाल, उपाध्यक्ष पद पर आर्यन छात्रसंगठन के रोहित कुमार, सचिव पद पर आर्यन छात्र संगठन के रितिक रावत, कोषाध्यक्ष पद पर लविश नेगी, यूआर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विनय रावत व छात्रा प्रतिनिधि पर खुशी ने अपना नामांकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *