अमरोहा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत

Spread the love

अमरोहा, उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मजदूर बताए जा रहे हैं।फैक्ट्री अतरासी गांव के जंगलों में चल रही थी। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कुछ लोग मलबे में दबे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर बाद अचानक हुए धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई थी और फैक्ट्री का मलबा 300 मीटर पड़ा मिला है।
प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री के पास किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं था और वह बिना सुरक्षा उपायों के चल रही थी।
पुलिस ने फैक्ट्री चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।
यह पहली बार नहीं है, जब अमरोहा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ हो। इससे पहले 1 मई को रहरा क्षेत्र के भावली गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था। उसमें एक बच्चा झुलस गया था। तब पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *