रायसेन , मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से खाई में गिर गई। इस घटना में दो साल की मासूम बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दूल्हा-दुल्हन समेत तीन लोग घायल हो गए। यह सभी शादी समारोह से बिहार से इंदौर लौट रहे थे। यह पूरी घटना सुल्तानपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, इंदौर जिले के चंदनगर निवासी बिहार के पटना से शादी कर लौट रहे थे। इस दौरान नेशनल हाइवे 12 में बम्होरी गांव के पास गाड़ी पुलिया से खाई में गिर गई। इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 2 साल की बच्ची ने भी दम दोड़ दिया। वहीं दूल्हा-दुल्हन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान महिला चंदा देवी (60) उदयपुर राजस्थान, सरिता पत्नी रवि खोलवाल (25) चंदन नगर इंदौर, एक बच्ची तस्वी उर्फ चीनू (2) इंदौर और तीन पुरुषों मोहनलाल कुरील (68), दूल्हे का भाई नरेंद्र (30) इंदौर और ड्राइवर सुनील के रूप में हुई। घायलों में शामिल दीपक चोपड़ा दूल्हा है और संगीता दुल्हन है। दोनों परिवारों के लोग पटना गए थे और वहां से इंदौर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे ने बताया कि सुबह 6.30 से 7 बजे बम्होरी गांव के पास हादसा हुआ। तूफान गाड़ी में 9 लोग सवार होकर बिहार के पटना से शादी समारोह के बाद इंदौर लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी खाई में गिर गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।