उत्तराखण्ड़ में कोरोना के 6 नए केस, 15 हुए स्वस्थ्य

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में में रविवार को कोरोना के महज छह नए मरीज मिले। जबकि 15 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। रविवार को अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, पौड़ी, यूएस नगर और उत्तरकाशी जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर रविवार को 0.04 प्रतिशत रही। जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत चल रही है। राज्य के अस्पतालों में अब महज 273 एक्टिव मरीज हैं। रविवार को 14 हजार के करीब सैंपलों की जांच हुई जबकि 12 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रविवार को राज्य में 48 हजार के करीब लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *