टिहरी में हुए सोमवार को 6 नामांकन

Spread the love

नई टिहरी। नामांकन के दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दर्ज किये। सोमवार को सबसे पहले उत्तराखंड जन एकता पार्टी की ओर से टिहरी सीट पर दिनेश धनै से अपना नामांकन दर्ज करवाया। उसके बाद देवप्रयाग सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मंत्री प्रसाद नैथानी, धनोल्टी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जोत सिंह विष्ट, देव प्रयाग सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर विनोद कंडारी, घनसाली सुरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर शक्ति लाल शाह और देव प्रयाग से यूकेडी प्रत्याशी के तौर पर दीवाकर भट्ट ने नामांकन किया। इस तरह नामांकन के दूसरे दिन टिहरी से एक, देव प्रयाग से तीन, घनसाली से एक और धनोल्टी से एक नामांकन हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम श्री राम जी शरण ने बताया कि जनपद में सोमवार को 6 नामांकन दर्ज हुये हैं। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *