6 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

उत्तरकाशी। थाना कोतवाली के अंतर्गत पुलिस ने 6 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के प्रति अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक रमन बिष्ट ने बताया कि चेकिंग के तहत पुलिस टीम ने गणेश निवासी वार्ड नंबर 7 इंदिरा कालोनी उत्तरकाशी को 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बसअड्डा से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। कहा कि उक्त व्यक्ति की अवैध शराब तस्करी में संलिप्ता के संबंध में पुलिस को काफी शिकायतें प्राप्त हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *