कोरोना से लोगों की जान बचाने में उत्तराखंड पुलिस के 600 कर्मी हुए पजिटिव

Spread the love

देहरादून। कोविड की दूसरी लहर के बीच पुलिस के करीब छह सौ अधिकारी, कर्मचारी संक्रमित चल रह हैं। राहत की बात यह है कि सिर्फ एक पुलिसकर्मी को छोड़कर सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि नब्बे फीसदी पुलिसकर्मियों को डबल वैक्सीन लग चुकी है। अब सिर्फ बीमार पुलिस कर्मियों को ही टीका नहीं लग पाया है। इस कारण कोविड की दूसरी लहर के बीच पुलिस फोर्स काफी हद तक सुरक्षित बनी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल संक्रमित चल रहे छह सौ में से सिर्फ एक महिला पुलिस कर्मी गंभीर स्थिति में है।
गर्भवती होने के कारण उन्हें टीका नहीं लग पाया था, शेष पुलिस सभी पुलिस कर्मी फिलहाल स्वस्थ्य हैं। पुलिसकर्मियों की रिकवरी भी तेजी से हो रही है। कुंभ ड्यूटी के बाद पुलिस कर्मियों में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। गौरतलब है कि टीकाकरण से पूर्व पहली लहर में करीब दो हजार पुलिस कर्मी संक्रमित हुए थे। जिसमें कुछ का निधन भी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *