पहाड़ों पर जा रहे 600 दोपहिया वाहन लौटाए

Spread the love

हल्द्वानी। पुलिस ने रविवार को दोपहिया से बेवजह पहाड़ों की ओर जाने वालों पर सख्ती की। पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार उन्हें रास्ते से ही लौटा दिया गया। इसके लिए जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान करीब 600 दोपहिया वाहन लौटाए गए वहीं 40 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। आईकार्ड दिखाने पर सिर्फ स्थानीय लोगों को जाने की अनुमति दी गई। ईद-उल-अजहा पर्व पर नैनीताल समेत पहाड़ी जिलों के पयर्टन स्थलों में बड़ी संख्या में लोगों के उमड़ने की उम्मीद थी। उधर, मानसून में मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने दोपहिया से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वालों पर सख्ती की। बेवजह लोगों की आवाजाही रोकने के लिए जिले में आठ से अधिक चेक पोस्टों पर दिनभर चेकिंग की गई। यहां तक की बेवजह हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं और चोरगलिया आ रहे लोगों को भी लौटा दिया गया। इसके लिए सीपीयू, यातायात पुलिस के अलावा पुलिस बल को तैनात किया गया था। एसपी क्राइमध्यातायात ड. जगदीश चन्द्र ने बताया रामपुर रोड टांडा बैरियर, बेलबाबा, पंचायतघर, सुभाषनगर, भीमताल तिराहा, चोरगलिया और नैनीताल तिराहा आदि से करीब 600 दोपहिया वाहन लौटाए गए। सिर्फ चौपहिया और यात्री वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई। भीमताल तिराहा पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश मेहरा ने 20 वाहनों का चालान कर एक बाइक को सीज किया। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी करीब 20 चालान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *