601 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: द हंस फाउन्डेशन अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में रविवार को दो दिवसीय नाक कान गला चिकित्सा परीक्षण शिविर का सफल समापन हुआ । शिविर के पहले दिन 354, दूसरे दिन 247 कुल 601 मरीजों द्वारा नाक, कान एवं गले से जुड़ी बीमारियो का परीक्षण कराया। शिविर में नाक कान गाला विशेषज्ञ डा. समीर टोपनो द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया । जिसमें पहले दिन 20 और दूसरे दिन 15 मरीजों को ऑपेरशन के लिए चिन्हित कर ऑपेरशन की तिथि दी गई। शिविर के दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *