सीएम प्रोत्साहन योजना को 61 खिलाड़ी चयनित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाड़ियों का ट्रायल का आयोजन शनिवार को भी किया गया। जिसमें 21 से 23 आयु वर्ग के बालक व बालिकाएं शामिल हुईं। कण्डोलिया मैदान व इण्डोर स्टेडियम पौड़ी में हुए इस ट्रायल में जिले के सभी ब्लाकों के 21 से 23 आयु वर्ग में 17 बालक, जबकि 15 बालिकाओं सहित कुल 32 खिलाड़ियों ने 12 खेलों में हिस्सा लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि योजना के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में 17 बालक और 44 बालिकाओं सहित कुल 61 खिलाड़ियों द्वारा हिस्सा लिया गया। इन खिलाड़ियों को चयनित कर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। चयन ट्रायल के सफल संचालन में दीपक चन्द्र जोशी, श्याम सिंह डांगी, महेश्वर सिंह नेगी सहित प्रशिक्षकों आदि का योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *