मेले में 62 युवाओं ने लिया भाग, 90 का हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी । क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में खण्ड विकास कार्यालय कल्जीखाल एवं नैनीडांडा में रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 62 युवाओं का चयन हुआ इस भर्ती मेले में 90 युवाओं ने भाग लिया।
एस. आई. एस० भर्ती अधिकारी रजनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार भर्ती मेले में 62 युवाओं का चयन हुआ इस भर्ती मेले में 90 भुवाओं ने भाग लिया, जिसमें शारीरिक मापदण्ड के अनुरूप नयनित युवाओं को एक माह के आवासीय प्रशिक्षण रिजनल ट्रेनिंग एकेडमी सेलाकुई देहरादून में देकर 65 वर्ष स्थाई नौकरी के साथ बड़े-2 औद्योगिक क्षेत्रों में पद स्थापित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर को नगर सेवायोजन कार्यालय पौडी व खण्ड विकास कार्यालय एकेश्वर, दिनाक 22 नवम्बर को खण्ड विकास कार्यालप खिर्सू व पोखड़ा, दिनांक 23 नवम्बर खण्ड विकास कार्यालय पाबौं, दिनांक 24 नवम्बर को खण्ड विकास रिखणीखाल, 25 नवम्बर को खण्ड विकास कार्यालय थलीसैण व जयहरीखाल, 26 नवम्बर को खण्ड विकास कार्यालय द्वारीखाल व दुगड्डा और 27 नवम्बर को खण्ड विकास कार्यालय एकेश्वर में आयोजित किया जायेग। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी लम्बाई 169 सेमी, वनज 50 से 90 किग्रा के बीच व हाईस्कूल पास न्यूनतम व 21 से 37 वर्ष के बीच आयु हो। बताया कि अभ्यर्थी 10वीं पास मार्कशीट व आधार कार्ड की फोटोकापी व एक पासपोर्ट साईज फोटो व केवल चयनित अभ्यर्थियों के लिए रूपपे 350/ प्रास्पेक्टस शुल्क के साथ देय होगा। परीक्षापरान्त 12000 से 14000 मासिक मानदेय के साथ पी०एफ, पेंशन, ग्रेज्यूटी, मेडिकल इत्यादि सुविधा देय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *