अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर 63 हजार की ठगी

Spread the love

देहरादून। अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर साइबर ठगों ने क्लेमनटाउन निवासी व्यक्ति से 63 हजार की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने खुद को सीबीआई का अधिकारी भी बताया था। वीडियो डिलीट कराने के नाम पर ठगी की गई है।
पुलिस के मुताबिक जना हाउस, भारुवाला ग्रांट क्लेमनटाउन निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत कर बताया कि 10 फरवरी की रात को व्हाट्सएप पर चौटिंग के दौरान युवती अनन्या से वीडियो कल पर बातचीत हुई। आरोप है कि महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने के नाम पर युवती ने 20 हजार रुपये की मांग की। अगले दिन खुद को सीबीआई दिल्ली का अधिकारी बताने वाले अमित कुमार का फोन आया।
आरोप है कि अमित कुमार ने रामेश्वर पंडोले यू टयूब सेन्टर रोहिणी सेक्टर-18 दिल्ली का मोबाइल नंबर दिया। रामेश्वर ने वीडिया डिलीट करने के लिए 10 हजार रुपये की फीस मांगी। दोबारा आरोपी ने 21 हजार 550 रुपये मांगे। कई बार रुपये मांगे गए और बाद में आरोपियों ने पार्टी के लिए एक लाख रुपये की डिमांड कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कई बारी में उनसे 63 हजार रुपये की ठगी की है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *