तीनों ब्लॉकों के दूरस्थ पोलिंग बूथों हेतु 67 मतदान पार्टियों को रवाना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत आज जनपद रुद्रप्रयाग के तीनों विकासखण्डों के दूरस्थ पोलिंग बूथों हेतु मतदान पार्टियों को रवाना किया गया।
मंगलवार को 67 मतदान पार्टियों को ससमय उनके संबंधित मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया, जिसमें से अगस्त्यमुनि से 20, जखोली से 42 तथा ऊखीमठ से 5 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिन्हें मतपेटी सहित मतदान से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री यथा-मतदाता सूची, सीलिंग सामग्री, बैलेट पेपर, स्टेशनरी किट आदि प्रदान की गई। सभी मतदान पार्टियों द्वारा अपने-अपने दस्तावेजों का विधिवत सत्यापित कर गंतव्य की ओर प्रस्थान किया गया। मतदान कार्मिकों की सुविधा, सुरक्षा और समयबद्ध गंतव्य पर पहुंच सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *