68 पव्वे अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन अवैध शराब पकड़ी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी अवैध शराब का कारोबार नहीं रूक रहा है। पुलिस ने 68 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गत बुधवार को भी पुलिस ने 105 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था। जनपद पुलिस द्वारा सितम्बर माह में आबकारी अधिनियम के तहत अब तक 14 व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दुगड्डा पुलिस चौकी प्रभारी दीपक पंवार कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, चंडी प्रसाद उनियाल के साथ बीती बुधवार देर सांय चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने युवक के थैले की तलाशी ली, थैले से 68 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के मिले। जिस पर पुलिस कर्मी युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आये। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अर्जुन सिंह निवासी पदमपुर सुखरौ बताया। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *