गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर बारिश व भूस्खलन से 7 घंटे यातायात बाधित

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से सात घंटे से अधिक समय तक यातायात ठप रहा है। वहीं करीब तीन दर्जन लिंक मोटर मार्ग भी बंद हो गये। जिसके कारण ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने में भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। जिले में गत रात्रि को मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी, जो मंगलवार दोपहर बाद तक जारी रही। बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे डबरानी, रतूडी सेरा में मलबा आने से बंद रहा। मार्ग के बंद होने की सूचना मिलने पर बीआरओ की ओर से दोनों स्थानों पर जेसीबी और मजदूर भेजे गये और सात घंटे बाद मलबे को साफ कर यातायात के लिए खोला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *