सांसद अनिल बलूनी को सौंपा 7सूत्रीय मांग पत्र

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ ने मंगलवार को हल्द्वानी में अपने सात सूत्रीय मांग पत्र राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को सौंपा। जिसमें राज्य के 22 हजार उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण समेत नौकरी से निकाले गए 65 कर्मचारियों को बहाल करने की मांग मुख्य है। ज्ञापन में कहा गया है कि 10 से 15 वर्ष से कार्य करने के बाद भी कर्मचारियों को मासिक वेतन मात्र 10 से 12 हजार रूपये मिल रहा है। जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। लम्बे समय से कार्य करने के उपरान्त भी कर्मचारी के मन में हमेशा नौकरी से हटाए जाने का भय व्याप्त रहता है। वर्ष 2018 में उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) से कार्यरत 18071 कर्मचारियों को नियमित करने तथा समान कार्य का समान वेतन देने का आदेश दिया था जो आज तक नहीं हुआ। वहीं राज्य सभा सांसद बलूनी ने सभी कर्मचारियों को उनकी मांग को जल्द मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर समाधान का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन चंद्र भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजा सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष नैनीताल मनोज शर्मा, महेश डंगवाल, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *