प्रदेश के 70 विधायकों से मांगेंगे 5साल का लेखा-जोखा रू मोहनिया

Spread the love

काशीपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने कहा 31 अक्तूबर को पार्टी के पदाधिकारी प्रदेश के 70 विधायकों के घर और कार्यालय में जायेंगे। इस दौरान सवाल करेंगे वह पांच साल में किये पांच काम गिनाएं? उन्होंने कहा प्रदेश की दुर्दशा के लिये कांग्रेस और भाजपा दोनों बराबर के जिम्मेदार हैं। आरोप लगाया चुनाव से ठीक सौ दिन पहले जो घोषणाएं की जा रही हैं, वह जनता को मूर्ख बनाने के लिये की जा रही हैं।
गुरुवार को आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का मुकाबला केवल भाजपा के साथ है। क्योंकि प्रदेश की जनता को अब तक कोई विकल्प नहीं मिल रहा था। लिहाजा वह भाजपा-कांग्रेस को बारी-बारी से चुनाव जिता रही थी। कहा प्रदेश में कांग्रेस मित्र विपक्ष की भूमिका निभा रही है। दोनों ही पार्टियों में लौट फेरकर वहीं विधायक हैं और वह इधर से उधर होते रहते हैं। उन्होंने कहा पिछले दिनों सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा 555 का फर्मूला लेकर जनता के बीच जायें और बतायें पांच साल में केंद्र, राज्य सरकार और विधायक ने क्या-क्या काम किये? उन्होंने सीएम को चुनौती देते हुए कहा वह मीडिया के सामने आयें और बतायें उन्होंने पांच साल में क्या काम किये? कहा बीते दिनों प्रदेश भर में आई आपदा में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेलियर साबित हुई है। क्योंकि आपदा के पहले से अलर्ट के बावजूद भी प्रदेश सरकार मैनेजमेंट नहीं कर पाई। यहां आप चुनाव र्केपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डक्टर यूनुस चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, अमिताभ सक्सेना, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, पवित्र शर्मा, शिवम चौधरी, शहजाद अंसारी, बिशन दत्त जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *