73 पव्वे देसी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर पुलिस ने 73 पव्वे देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान रेलवे कॉलोनी के पास से पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में सोहन भारद्वाज पुत्र बिशन स्वरूप निवासी वार्ड-7 इमली पड़ाव को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल विक्रम सिंह और महेश कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *