विशेष स्वास्थ्य शिविर में 737 मरीजों ने कराई जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। हंस फाउंडेशन चमोलीसैंण में तीसरे दिन 250 मरीजों ने विशेष स्वास्थ्य शिविर में जांच कराई। शिविर में नि:शुल्क 65 अल्ट्रासाउंड, 40 सीटी स्कैन, एक्सरे, खून की जांचे और दवाइयां भी वितरित की गई। तीन दिवसीय शिविर में 737 मरीजों ने विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया है। शिविर में जनरल सर्जन डा. अरुणेश दुबे ने हर्निया, पाइल्स, पथरी, स्तन कैंसर, शरीर में गांठ, एवं पेट से संबंधित जुड़ी बीमारियों के लिए अस्पताल आए मरीजों की जांच की। इस दौरान 15 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया है। जिन्हें भर्ती कर दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। बताया कि गुरुवार को अस्पताल में पेट से जुड़ी बीमारियों के 13 मरीजों के ऑपरेशन किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *