75 जन सेवाओं से युक्त अपणि सरकार पोर्टल का किया शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से देहरादून से 75 जन सेवाओं से युक्त अपणि सरकार पोर्टल का शुभारंभ किया गया। साथ ही राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ऑनलाईन मॉनिटरिंग के लिए उन्नति पोर्टल का भी उद्धाटन किया गया।
बुधवार को जनपद में जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार पौड़ी में किया गया। जिलाधिकारी ने विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि 9 विभागों की 75 जन सेवाएं आसानी से ऑनलाइन फेसलैस, पेपरलैस व कैशलैस लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अपणि सरकार पोर्टल बनाया गया है, जिसमें नागरिक डेशबोर्ड, विभागीय डेशबोर्ड व मुख्यमंत्री मुख्य सचिव डेशबोेर्ड होगा। कोई भी नागरिक जनाधार केन्द्र या अपणि सरकार पोर्टल पर जाकर जाति प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, रोजगार पंजीकरण आदि 75 जन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। पोर्टल पर आवेदक का एक डिजिटल लॉकर बन जायेगा। वहीं उन्नति पोर्टल में सभी विभागों की परियोजनाओं के प्रस्ताव, उनकी मॉनिटरिंग, भारत सरकार से अनुबन्धित योजनाओं एवं लम्बित परियोजनओं को देखा जा सकता है। कहा कि पोर्टल के माध्यम से किस विभाग की क्या भूमिका है की जानकारी, परियोजनाओं के क्रियान्वयन एवं उन पर निगरानी की जा सकेगी। इस मौके पर अध्यक्ष नगरपालिका पौड़ी यशपाल बेनाम, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, पीडी डीआरडीए संजीक कुमार रॉय, पीडी स्वजल दीपक रावत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के.एस. रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.एस. नेगी, उरेडा अधिकारी शिव सिंह मेहरा, नगर महामंत्री अनूप देवरानी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *