75वां सेना दिवस धूमधाम से मनाया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगनाली ने 75वां सेना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर युद्ध क्षेत्र में जवानों की जांबाजी को याद किया गया। श्रीकोट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भण्डारी ने कहा कि वर्ष 1949 में अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा को 15 जनवरी 1949 को आजाद भारत की सेना का सर्वोच्च पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब से प्रतिवर्ष 15 जनवरी 1949 को सेना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने भारत की रक्षा करते हुए युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बलदेव सिंह नेगी, उदय सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह पटवाल, चतर सिंह राणा, संजय, सुनील गुसा, हरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप सिंह रावत, सुभाष खंडूरी, सुभद्रा नेगी, सुनीता बिष्ट सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *