बहादराबाद ब्लक के 76 प्रधानों व 900 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

Spread the love

हरिद्वार। ब्लक बहादराबाद के 76 ग्राम प्रधानों और 900 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने बताया कि गुरुवार को विधिवत रूप से ग्राम प्रधान अपने कार्यकाल शुरू कर सकेंगे। खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने बताया कि गैंडीखता से बिस्मिल्ला, भोवापुर चमरावल शालिनी, दिनारपुर सर्वजीत कौर, दादूबांस से अनुराधा, ग्राम पंचायत सदस्यों का गठन नहीं होने के कारण ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिला सके। शासन स्तर से आदेश आने के बाद बोर्ड को पूरा कराया जाएगा। तब तक वहां पर खुली बैठक के माध्यम से लोगों के प्रस्ताव के लिए जाएंगे। प्रस्ताव के बाद खंड विकास कार्यालय से कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *