पानी बिल वसूली की 77 आरसी स्थगित की

Spread the love

नई टिहरी। सीएम स्तर से टिहरी के पेयजल उपभोक्ताओं के बिलों को माफ करने को लेकर चल रही कार्यवाही के बीच जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल की पहल पर जिला प्रशासन ने 77 पेयजल उपभोक्ताओं को बिलों की रिकवरी के लिए जारी की गई 77 आरसी स्थगित करने के निर्देश तहसीलदार टिहरी को दिये हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने जिला प्रशासन की ओर से जारी एडीएम केके मिश्र के जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि बांध विस्थापित शहर टिहरी में बांध विस्थापन प्रभावितों के चलते पानी के बिल देयकों के माफ व संशोधन करने को लेकर सीएम स्तर पर उच्चाधिकारियों से वार्ता जारी है। जिसे लेकर सीएम कार्यालय से शासनादेश जारी करने का भी आग्रह किया गया है। इस बीच वित्तीय वर्ष समाप्ति पर 77 पेयजल उपभोक्ताओं को वसूली के लिए जारी की थी। जिन्हें जिला प्रशासन ने रोकने की सहमति दे दी है। जिसे लेकर एडीएम केके मिश्र ने तहसीलदार टिहरी को पत्र जारी कर फिलहाल प्रकरण सीएम कार्यालयस्तर पर विचाराधीन होने के चलते सभी 77 आरी को स्थगित कर दिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने बताया कि जल्दी ही इस मामले में सीएम कार्यालय स्तर से बिल देयकों को लेकर शासनादेश जारी किया जायेगा, ताकि बांध प्रभावित लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *